inshorts

मुस्लिम लड़कों ने पार्क में की थी हिंदू कपल की पिटाई, अब पुलिस ने निकाल दिया जुलूस

मुंबई के कुर्ला स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में एक हिंदू कपल पर डंडों और पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ नाबालिगों मुस्लिम लड़कों को हिरासत में लिया था। अब पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।