मौसम विभाग ने एमपी के कई ज़िलों में कल शीतलहर को लेकर जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

आईएमडी भोपाल ने एमपी में 16-दिसंबर को शाजापुर, उमरिया, रायसेन, सीहोर, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, भोपाल और जबलपुर के लिए शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, विदिशा, हरदा, बड़वानी, नीमच, मऊगंज, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सतना, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, मैहर व श्योपुरकलां में येलो अलर्ट जारी किया गया।