भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, इनमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिज़ोरम शामिल हैं। वहीं, बिहार, झारखंड और सिक्किम में आकाशीय बिजली कड़कने के आसार हैं।