मौसम विभाग ने जारी की 17 राज्यों में भारी बारिश और अत्यधिक बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई राज्यों में भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और विदर्भ (महाराष्ट्र) में भारी बारिश की संभावना है।