कई राज्यों के लिए जारी हुई भारी बारिश और घने कोहरे की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में 13-15 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब में 14 नवंबर तक कुछ स्थानों में सुबह में घना कोहरा जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर तक देर रात/सुबह में घना कोहरा रह सकता है।