inshorts

मौसम विभाग ने बताया, कल किन-किन राज्यों में होगी भारी बारिश और अत्यधिक बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि कल (30-सितंबर) को गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी और अत्यधिक बारिश होगी। वहीं, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आकाशीय बिजली कड़कने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।