मुसलमानों को रंग से तकलीफ है तो वे होली के दिन बाहर न निकलें: यूपी पुलिस के अधिकारी

संभल (उत्तर प्रदेश) के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने कहा है, "अगर मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वे उस दिन घर से बाहर न निकलें।" उन्होंने कहा, "जुमा साल में 52 बार आता है जबकि होली का त्योहार साल में एक ही बार आता है।"