मुसलमानों में बहुविवाह पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों में बहुविवाह पर रोक लगाने और पति के दूसरी शादी के बाद छोड़ दी गई मुस्लिम महिलाओं के लिए कानूनी व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। 'भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन' की सह-संस्थापक ज़ाकिया सोमन की याचिका में बहुविवाह को अपराध घोषित करने की भी मांग की गई।

Load More