मोहित शर्मा ने बताया धोनी ने क्यों उनका निकनेम रखा है मारिया शारापोवा

पेसर मोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी ने उनका निकनेम पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के नाम पर रखा है। मोहित ने कहा, "धोनी कहते थे कि तुम गेंदबाज़ी करते समय टेनिस खिलाड़ियों की तरह आवाज़ निकालते हो। मैं कहता कि...इससे बल्लेबाज़ों को लगेगा कि गेंद 145-150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आ रही है।"