'मुहूर्त ट्रेडिंग पर निफ्टी में होगी बंपर गैप-अप ओपनिंग!' एक्सपर्ट ने बताए ये 3 मल्टीबैगर स्टॉक्स
मार्केट एक्सपर्ट आशीष क्याल के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग पर निफ्टी 25,100 की तरफ बंपर गैप-अप ओपनिंग दे सकता है। हालांकि, कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण 25,050-25,150 के दायरे में मुनाफावसूली भी संभव है। खास ट्रेडिंग सत्र के लिए एक्सपर्ट ने Axis Bank (टारगेट ₹1,480), Bank of Maharashtra (टारगेट ₹98+) और HCL Tech (टारगेट ₹1,650) में खरीदारी की सलाह दी है।