मोहाली में पूर्व-गर्लफ्रेंड को 20-25 बार चाकू मारने से पहले आरोपी ने की थी बात करने की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहाली (पंजाब) में डिंपल नामक पूर्व-गर्लफ्रेंड को 20-25 बार चाकू मारने वाले हरविंदर मान उर्फ हैरी ने गुरुवार शाम डिंपल को रोककर बात करने की कोशिश की थी। बकौल रिपोर्ट्स, जब डिंपल ने हैरी से बात करने से इनकार कर दिया तो वह गुस्से में आ गया और उसने डिंपल की हत्या कर दी।