बेल्ज़ियम के सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ मेहुल चोकसी की अपील खारिज कर दी है। पीटीआई को जवाब देते हुए 'कोर्ट ऑफ कैसेशन' के प्रवक्ता एडवोकेट-जनरल हेनरी वेंडरलिंडेन ने कहा, "कोर्ट ऑफ कैसेशन ने अपील को खारिज कर दिया इसलिए अपीली अदालत का फैसला कायम है।" वहीं, फैसले से चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।