मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम कोर्ट ने कहा- कोई बाधा नहीं
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। बेल्जियम की एक कोर्ट ने उसे भारत भेजने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। कोर्ट ने कहा कि चोकसी बेल्जियम का नागरिक नहीं बल्कि एक विदेशी नागरिक है और उसके खिलाफ आरोप इतने गंभीर हैं कि उसका प्रत्यर्पण उचित ठहराया जा सकता है।