ब्रिटेन की कोर्ट ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय वकील विजय अग्रवाल को जमानत दे दी है। कोर्ट ने इसके लिए 5 लाख पाउंड (करीब 6 करोड़ रुपये) का बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया। अग्रवाल को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में रखा जाएगा। वह मेहुल चोकसी और नीरव मोदी का केस लड़ चुके हैं।