खंडवा (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने पुलिस थाने में जाकर मटन के पाये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने बताया कि उसने अपनी बेटी-दामाद समेत अन्य मेहमानों की दावत के लिए मटन के 16 पाये व मीट खरीदा था और रास्ते में जब वह चाय पीने एक दुकान पर रुका तभी किसी ने पाये चुरा लिए।