मोहम्मद शमी के रोज़ा विवाद पर जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया

गीतकार जावेद अख्तर ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के मैच के दौरान रोज़ा न रखने पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "शमी साहब...उन धर्मांध मूर्खों की बातों पर ध्यान मत दीजिए...जिन्हें दुबई की तपती दोपहर में...मैदान पर पानी पीने से दिक्कत है...आप महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो हमें गौरवान्वित कर रही है।"