भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने आईसीसी से गेंदों पर सलाइवा (थूक) के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने की अपील की है। उनका मानना है कि इससे गेंदबाज़ों की रिवर्स स्विंग की कला प्रभावित हो रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान क्रिकेट में सलाइवा के इस्तेमाल पर रोक लगी थी जिसे बाद में स्थायी रूप से लागू किया गया।