मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जारी किया वीडियो
क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एक वीडियो ऑनलाइन जारी कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने कहा, "जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी तब सिर्फ एक सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। आज भारी दिल से टेस्ट से रिटायरमेंट ले रहा हूं।" उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए थे।