रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बंगाल-उत्तराखंड मैच में बंगाल की ओर से खेलते हुए पेसर मोहम्मद शमी ने उत्तराखंड के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 7-विकेट लिए हैं। पहली पारी में उन्होंने 14.5 ओवर में 3-विकेट और दूसरी पारी में 24.4 ओवर में 4-विकेट चटकाए। यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब शमी की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।