मोहम्मद सिराज को 'Mr Angry' कहकर बुलाती है इंग्लैंड की टीम, स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया खुलासा
इंग्लैंड की टीम खासकर बेन डकेट भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को 'मिस्टर एंग्री' कहकर बुलाती है। इसका खुलासा पूर्व इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने जियो हॉटस्टार के साथ बातचीत में किया। 'मियां भाई' और 'डीएसपी' के नाम से भी जाने वाले सिराज इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की सीरीज़ में अब तक 20 विकेट ले चुके हैं।