inshorts

मोहम्मद सिराज के बाद भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनीं DSP, शेयर कीं तस्वीरें

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज के बाद अब महिला ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को डीएसपी बनाया गया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डीएसपी की वर्दी में तस्वीरें भी शेयर की हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024 में उन्हें डीएसपी बनाने का फैसला किया था। इस दौरान उन्हें ₹3 करोड़ की धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप दी गई थी।