मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले की पोती ज़नाई के साथ डेटिंग की खबरों के बाद दी प्रतिक्रिया

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने सिंगर आशा भोसले की पोती ज़नाई संग डेटिंग की खबरों के बाद इंस्टाग्राम पर ज़नाई की स्टोरी शेयर की है। ज़नाई ने दोनों की तस्वीर शेयर कर लिखा था 'मेरे प्यारे भाई'। इसपर सिराज ने लिखा, "मेरी बहना जैसी कोई बहना नहीं...बिना इसके कहीं मुझे रहना नहीं। जैसे है चांद-सितारों में...मेरी बहना है एक हज़ारों में।"