मोहम्मद सिराज ने दिखाई दरियादिली, जूनियर खिलाड़ी संग शेयर किया 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने मुंबई के खिलाफ 3.5 ओवर में 3 विकेट झटके थे जिसके बाद उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। हालांकि, सिराज ने 75 रन जड़कर रनचेज़ के हीरो रहे जूनियर खिलाड़ी तन्मय अग्रवाल संग अपना अवॉर्ड शेयर किया। इसको लेकर सिराज की सराहना हो रही है।