मोहसिन नकवी की अक्ल आई ठिकाने, एशिया कप के ड्रामा के लिए BCCI से माफी मांगी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बाद बीसीसीआई से माफी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को खुद एसीसी ऑफिस (दुबई) आकर ट्रॉफी लेने को कहा है। एशिया कप जीतने के बाद भारत द्वारा नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किए जाने पर वह उसे अपने साथ ले गए थे।