inshorts

मंकीपॉक्स के एक और मामले की केरल में हुई पुष्टि, देश में कुल मामलों की संख्या 7 हुई

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि राज्य में मंकीपॉक्स का एक अन्य मामला मिला है। उन्होंने बताया कि 30-वर्षीय मरीज़ 27 जुलाई को यूएई से लौटा था और उसका मलप्पुरम के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह केरल में मंकीपॉक्स का 5वां और देश में इस बीमारी का 7वां मामला है।