मंगल की वैलेस मेरिनरिस घाटी में मिला नीदरलैंड जितना बड़ा जल-समृद्ध क्षेत्र

2016 में लॉन्च किए गए यूरोपीय और रूसी अंतरिक्ष एजेंसियों के संयुक्त मिशन रोस्कोस्मोस एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (टीजीओ) ने मंगल की वैलेस मेरिनरिस घाटी में एक जल-समृद्ध क्षेत्र देखा जो तकरीबन नीदरलैंड जितना बड़ा है। इसे टीजीओ के फाइन रेज़ोल्यूशन एपिथर्मल न्यूट्रॉन डिटेक्टर उपकरण का उपयोग करके देखा गया, जो मंगल की सतह पर हाइड्रोज़न को मैप करता है।