मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा में विस्फोट के आरोपी ने आई.एस. से लिया था प्रशिक्षण: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को कहा कि मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा में विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक ने 'इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) से प्रशिक्षण' लिया था। उन्होंने कहा, "उसने 40 से ज़्यादा लोगों को आई.एस. का प्रशिक्षण दिया था।" इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी एक अज्ञात इस्लामिक समूह ने ली है और राज्य सरकार ने मामला एनआईए को सौंप दिया है।