मंगेतर से कहा था- मुझे गोली मार देना लेकिन तालिबान को मत ले जाने देना: अफगान पॉप स्टार

अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद काबुल छोड़ने वालीं पॉप स्टार अर्याना सईद ने कहा है, "मैंने अपने मंगेतर से एक वादा लिया था...मैंने कहा- हसीब,...अगर मुझे तालिबान ज़िंदा ले जाने लगे तो मुझे सिर में गोली मार देना।" उन्होंने कहा, "मुझे सिर्फ इसी बात का डर लग रहा था। मुझे मौत का डर नहीं था।"