मंच पर यूपी में गिरा लोहे का लाइट स्टैंड, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

आगरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तेज़ हवाओं के कारण मंच पर लोहे का लाइट स्टैंड गिरने के बाद बाल-बाल बचे। एक अधिकारी के मुताबिक, हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए। कुछ देर के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।