मंडियों के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने ₹476.89 करोड़ का बजट किया पारित

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राजधानी में विभिन्न मंडियों के विकास के लिए ₹476.89 करोड़ का बजट पारित किया। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और आज़ादपुर मंडी के किसान भवन का नवीनीकरण होगा। सरकार ने आज़ादपुर मंडी के लिए ₹178.73 करोड़ आवंटित किए हैं।