मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य: ताज़ा बर्फ की चादर से ढके कश्मीर के स्टेशन की तस्वीरों पर रेलवे
रेल मंत्रालय ने कश्मीर घाटी में ताज़ा बर्फ की चादर से ढके बानिहाल स्टेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "कश्मीर घाटी के बानिहाल स्टेशन से बर्फ से ढके पहाड़ों का मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य।" तस्वीरों को लेकर एक यूज़र ने कमेंट किया, "शानदार। लोग घूमने विदेश क्यों जाते हैं, सब कुछ भारत में मौजूद है।"