मंत्री का 'गोली मारो' कहना हत्या के लिए भड़काना नहीं तो क्या था: पूर्व एससी जज लोकुर

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन लोकुर ने शनिवार को भड़काऊ भाषणों पर कहा, "एक मंत्री ने...दिल्ली में 'गोली मारो' कहा था। यह हत्या के लिए उकसाना नहीं तो क्या था।" उन्होंने कहा, "एक धर्म संसद में धर्म के आधार पर नरसंहार का आह्वान हुआ...सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गंभीर मामलों में भड़काऊ भाषण हिंसा भड़का सकते हैं।"