मंत्री ने कहा था- ठाकुर लोग महिलाओं को कोठरी में बंद रखते हैं; अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने बयान 'ठाकुर-ठकार और कुछ बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कोठरी में बंद कर देते हैं और बाहर नहीं निकलने देते हैं...पुरुष और महिला, दोनों को बराबर काम करना चाहिए' को लेकर हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैंने जीवनभर माताओं-बहनों का सम्मान किया है...मैं क्षमा मांगता हूं।"