मंदिर के बाहर कर्नाटक में मुस्लिम विक्रेताओं के ठेलों से हिंदू संगठन के लोगों ने फेंके तरबूज़
धारवाड़ (कर्नाटक) में एक हिंदू संगठन के लोगों द्वारा एक मंदिर के बाहर मुस्लिम फल विक्रेताओं के ठेलों से तोड़फोड़ करने और सड़क पर तरबूज़ फेंकने का वीडियो सामने आया है। एक मुस्लिम विक्रेता ने कहा, "मैं 15-वर्षों से मंदिर के सामने फल बेच रहा हूं और कभी कोई दिक्कत नहीं हुई थी।" मामले में केस दर्ज हो गया है।