मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं देने पर बिहार में सिख श्रद्धालुओं के साथ की गई मारपीट
एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि रविवार को चरपोखरी, भोजपुर में मंदिर निर्माण और यज्ञ के लिए दान नहीं करने पर पटना से अपने घर मोहाली जा रहे 6 सिख श्रद्धालुओं के ट्रक पर भीड़ द्वारा पथराव किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी घायलों का चरपोखरी पीएचसी में इलाज कराया गया।