मंदिर में घुसा चोर गहने लेकर बाहर निकलते वक्त आंध्र में खिड़की में फंसा, पकड़ा गया
श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) में एक मंदिर से चांदी के गहने चोरी करने के बाद बाहर निकलते वक्त मंदिर की खिड़की में फंसे एक चोर का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शख्स को खिड़की से निकालने के बाद हिरासत में ले लिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के पैसों के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।