मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार को राज्य के मंदिरों के अंदर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बकौल कोर्ट, मंदिरों में 'शुद्धता और पवित्रता' बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। तिरुचेंदूर मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "श्रद्धालुओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो संस्कृति की रक्षा करते हों।"