inshorts

मई 2022 तक जारी होगी एनडीए में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने की अधिसूचना: सरकार

रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि महिला उम्मीदवारों को नैशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाली अधिसूचना मई 2022 तक जारी की जाएगी। केंद्र ने कहा कि सुचारू रूप से महिला उम्मीदवारों का प्रवेश और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए योजना और तैयारियों के मद्देनज़र यह समय-सीमा तय की गई है।