मई में कम हुई थोक महंगाई दर, 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंची

आंकड़ों के अनुसार, मई में थोक महंगाई दर घटकर 14-महीने के सबसे निचले स्तर 0.39% पर आ गई है जो अप्रैल में 0.85% थी। खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट के कारण थोक महंगाई दर में कमी आई है। मई में खाद्य महंगाई दर 2.55% से कम होकर 1.72%, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स थोक महंगाई दर 2.62% से कम होकर 2.04% रही।

Load More