सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा महंगाई दर मई 2024 में घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75% पर आ गई। मई में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 5.28% जबकि शहरी इलाकों में यह 4.15% रही। गौरतलब है, मई 2023 में खुदरा महंगाई दर 4.31% थी जो सितंबर 2023 से 6% से कम बनी हुई है।