भारत के शीर्ष वाहन उद्योग संगठन 'एसआईएएम' के मुताबिक, मारुति की कार स्विफ्ट मई 2024 में भारत में सर्वाधिक (19,393) बिकने वाली कार बन गई है। इसके बाद टाटा पंच (18,949), मारुति डिज़ायर (करीब 16,000), हुंडई क्रेटा (14,662) मारुति वैगनआर (14,492), मारुति ब्रेज़्ज़ा (14,186), मारुति अर्टिगा (13,893), महिंद्रा स्कॉर्पियो (13,717), मारुति बलेनो (12,842) और मारुति फ्रॉन्क्स (12,681) का स्थान रहा।