मकोका के आरोपी को फोन कॉल की सुविधा देने से मना करना अनुचित नहीं: दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद कैदी सैयद अहमद शकील की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि मकोका के आरोपी को फोन कॉल की सुविधा देने से मना करना मनमाना या अनुचित नहीं है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अप्रैल 2024 के बाद याचिकाकर्ता परिवार से संपर्क नहीं कर सका है।