inshorts

मक्का के ऊपर से कभी नहीं उड़ता है कोई विमान, क्या है इसकी वजह?

सऊदी अरब का मक्का 'नो फ्लाई ज़ोन' है। सऊदी सरकार मानती है कि अगर इस्‍लाम के पवित्र स्‍थल मक्‍का और काबा के ऊपर से विमान उड़ेंगे तो यहां आने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों के आध्यात्मिक अनुभव पर असर पड़ेगा। उनके मुताबिक, विमान से होने वाले शोर और आसमान में उनके नज़र आने से हज यात्रा पर आए लोगों का ध्यान भटकेगा।