मक्खियों से परेशान हैं छत्तीसगढ़ के कई गांव; लोग बोले- न खा पा रहे न सो पा रहे
धमतरी (छत्तीसगढ़) के कई गांव मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं और लोगों का कहना है कि वे न तो चैन से खाना खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। लोगों ने इसके लिए गांव में संचालित पोल्ट्री फार्म और हैचरी को ज़िम्मेदार ठहराया है। गांव में मक्खियों की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।