inshorts

मकान की नेम प्लेट पर लिखा था 'वंदे मातरम', इमाम ने निकाह पढ़ाने से कर दिया इनकार

शाहजहांपुर (यूपी) में नेम प्लेट पर कथित तौर पर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखे होने के कारण एक इमाम ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। 15 नवंबर की इस घटना में समझाने के बावजूद इमाम नहीं माने जिसके बाद दूसरे इमाम से निकाह पढ़ाया गया। पुलिस ने आरोपी इमाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।