मकान खरीदारों का पैसा लेकर भागने वाले को योगी ने दी चेतावनी, कहा- पाताल से निकाल कर ले आएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकान खरीदारों का पैसा लेकर भागने वाले को विधानसभा में चेतावनी देते हुए कहा है, "अगर किसी को गलतफहमी होगी कि गरीब या किसी नागरिक का पैसा लेकर वह कहीं भाग जाएगा तो पाताल से भी उसको निकाल कर ले आएंगे।" उन्होंने कहा, "मकान खरीदारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।"