केंद्र सरकार ने किराए पर दी गई संपत्ति से अर्जित आय पर टैक्स कटौती की मौजूदा सीमा ₹2.4 लाख/वर्ष को बढ़ाकर ₹6 लाख/वर्ष कर दिया है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए किराए पर टीडीएस की वार्षिक सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी। यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।