एमपी में कैंसर से महिला की मौत, मकान मालिक ने नवरात्र का हवाला देकर घर लाने से रोका शव
गुना (एमपी) में कैंसर से 31-वर्षीय महिला की मौत के बाद मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर शव घर लाने से इनकार कर दिया जिसके बाद परिजन ने अस्पताल के पास खुले स्थान में अंतिम रस्में पूरी कीं। मृतका के पिता के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद घरेलू विवाद के चलते बेटी अपने पति से अलग हो गई और उनके पास रहती थी।