कर्नाटक हाईकोर्ट के वकील श्रीनिवास जी के मुताबिक, किराएदार को मकान में जाने से पहले सभी कमरों की फोटो लेनी चाहिए ताकि अगर मालिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के नाम पर पैसे काटे तो उसके पास सबूत हों। श्रीनिवास के अनुसार, किराएदार रेज़िडेंट वेलफेयर असोसिएशन से शिकायत कर सकते हैं और बात न बनने पर पुलिस से संपर्क करना चाहिए।