दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार तड़के बेगमपुर इलाके में एक मकान ढहने से एक 65-वर्षीय शख्स और उनके 30-वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया, घटनास्थल से दो लोगों को बचाया गया है जनमें से एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बकौल दमकल विभाग, घटना की जानकारी मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।